spot_img

Dhamtari : 10 फरवरी को मतदान दल होंगे रवाना, पीजी कालेज को बनाया गया है स्ट्रांग रूम

मतरी: (Dhamtari)नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को नगर निगम धमतरी के महापौर व 40 वार्डाें में पार्षद पदों के लिए चुनाव होगा। मतों की गिनती के लिए शहर से लगे जिले के सबसे बड़े पीजी कालेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

स्ट्रांग रूम को नियमों के तहत बनाने के लिए काम शुरू हो चुका है। साथ ही बाहर व गेट के पास बांस व बल्ली के बेरिकेड्स बनाया जा रहा है। यहां नगर निगम धमतरी के महापौर पद के प्रत्याशियों व सभी 40 वार्डाें में पार्षदों के लिए पड़ने वाले मतों की गिनती 15 फरवरी को होगी। 10 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए यहां से मतदान दलों को रवाना किया जाएगा।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में चुनाव ईवीएम के माध्यम से होगा। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। नगर निगम धमतरी के 40 वार्ड में 116 प्रत्याशी और महापौर के लिए आठ प्रत्याशी मैदान पर है। 11 फरवरी को ईवीएम के मतदान से होगा। जल्द ही नगरीय निकायों में चुनावी शोर-गुल थम जाएगा, क्योंकि मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन शेष रह गया है। इसी के चलते मतदान के बाद मतगणना के लिए अब स्ट्रांग रूम जिला प्रशासन की ओर से पीजी कालेज परिसर के बड़े भवन को बनाया जा रहा है। यहां तैयारियां जोरों पर है। बैरिकेटिंग का कार्य जारी है। स्ट्रांग रूम में सशस्त्र गार्ड तैनात हो चुके हैं।

प्रचार के लिए एक दिन शेष है। 10 फरवरी की सुबह पीजी कालेज परिसर से मतदान दल रवाना होंगे। रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम पीजी कालेज परिसर के भवन को बनाया गया है, मतगणना भी यहीं पर होगी। 11 फरवरी को मतदान रखा गया है। जिसके लिए पोलिंग बूथों का चयन हो चुका है। सभी पर दीवार पेंटिंग कर दी गई है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 15 फरवरी को पीजी कालेज परिसर में ही मतगणना की जाएगी। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles