
भक्तों का दिखा उत्साह, रास्ते भर हनुमान जी के लगे जयकारे
धमतरी: (Dhamtari) संकट मोचन हनुमान की जयंती शहर-अंचल (Birth anniversary of Sankat Mochan Hanuman City-Zone) में पूरे आस्था एवं उल्लास से मनाई गई। मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने दर्शन लाभ एवं पूजन कर मनवांछित फल की कामना की।
विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को पुरानी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में महाआरती की गई। इसके बाद पुरानी मंडी परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान हनुमान को रथ में सवार कर भक्त धर्मध्वजा लेकर आगे-आगे चल रहे थे। जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। बच्चे व युवा डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा सिहावा चौक, मकई चौक, रामबाग होते हुए। विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची, जहां माता की विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, रामचंद देवांगन, रंजीत साहू डाकेश्वर साहू, पीयूष पारख, राजेश साहू, प्रिंस जैन, शुभम कृदत आदि उपस्थित थे।


