spot_img

Dhamtari: धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, किसानों में खुशी

मोटा धान 2183 व पतला 2203 रुपये में बिकेगा

धमतरी :(Dhamtari) नवरात्रि व दशहरा पर्व मनाने के बाद अब खरीफ धान फसल की कटाई-मिंजाई जोरों पर है। किसान व मजदूर खेतों में व्यस्त नजर आ रहे हैं। उत्पादित धान से नमी भगाने के लिए गली, आंगन व सड़कों पर किसान धान को सूखा रहे हैं, ताकि उसे खरीद केन्द्र में सीधे बेच सके। किसानों को अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि खरीद शुरू होने में अब गिनती के दिन ही शेष है। समय कम होने के कारण खरीद केन्दों में फड़ों की साफ-सफाई शुरू हो गई है। जल्द ही खरीद के लिए केन्द्रों में टोकन समेत अन्य प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

एक नवंबर से जिले के सभी 100 खरीद केन्द्रों में खरीद की जाएगी, इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। फड़ की साफ-सफाई की जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल मोटा व पतला धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों में खुशी है।

जिला नोडल कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अब तक समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एक लाख 23 हजार 808 किसानों का पंजीयन हो चुका है, जो समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे। इन किसानों को पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य मिलेगा। वर्ष 2022 में धान कामन (मोटा) 2040 रुपये था, लेकिन इस साल वर्ष 2023 में 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 2183 रुपये हो चुका है। वहीं ग्रेड-ए (पतला धान) पिछले साल 2060 रुपये में खरीदा गया था, लेकिन इस साल बढ़कर 2203 रुपये में खरीदा जाएगा। इस तरह मोटा व पतला धान के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 143 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है, इसका सीधा लाभ जिलेभर के समर्थन मूल्य में बेचने वाले किसानों को मिलेगा। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के सभी सोसाइटियों में नया किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। एक लाख 23 हजार 808 किसानों का पंजीयन समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए हुआ है। पंजीयन के लिए किसानों के पास अब सिर्फ छह दिन शेष है। सहकारिता विभाग धमतरी के उपपंजीयक प्रदीप ठाकुर ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य बढ़ा है। धान के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 143 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। मोटा धान 2183 व पतला 2203 रुपये में बिकेगा।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles