spot_img

Dhamtari: डेंगू, मलेरिया से बचाव को ननि कर रहा दवा का छिड़काव

Dhamtari

धमतरी:(Dhamtari) गर्मी और उमस बढ़ने के साथ शहर व आसपास क्षेत्रों में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों (District Hospital and other places) में भी भारी मच्छर की शिकायत है। अब नगर निगम शहरवासियों व लोगों को मच्छर के प्रकोप से बचाने के लिए फागिंग मशीन से धुआं उड़ा रहा रहा है। वहीं वार्डाें में दवाई का भी छिड़काव शुरू कर दिया है, ताकि मच्छर से राहत मिल सके।

बेमौसम वर्षा, भारी गर्मी और उमस के बीच जिला अस्पताल धमतरी समेत शहर के वार्डाें में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। महापौर विजय देवांगन व सभापति अनुराग मसीह ने तत्काल शहर व अस्पताल क्षेत्र में फागिंग मशीन से मच्छर भगाने के लिए धुआं उड़ाने की पहल शुरू करा दी है, इससे मच्छर मर जाएंगे। साथ ही शहर के वार्डाें व अस्पताल क्षेत्रों में मच्छर भगाने के लिए दवाई का छिड़काव भी शुरू कर दिया गया है। इससे अब लोगों को राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल व आसपास क्षेत्रों में भारी मच्छर है, ऐसे में इस क्षेत्र में ज्यादा दवाई छिड़काव करने की जरूरत है, ताकि मरीज व उनके स्वजन को मच्छरों से राहत मिल सके।नगर निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्डों में फागिग मशीन से धुआं उड़ाने और निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में नियमित रूप से दवा छिड़काव के लिए रोस्टर तैयार किया गया है, ताकि सभी वार्डाें में क्रमश: फागिग मशीन चलाया जा सके और दवाई का भी छिड़काव हो सके। यह कार्य हर रोज कराया जाएगा, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके।

स्वास्थ्य अधिकारी श्रीनिवास द्रिवेदी ने बताया कि लगातार मानिटरिंग कर शहर के 40 वार्डो में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही वार्ड पार्षद की निगरानी में वार्डो में फागिंग कार्य किया जा रहा है।

Explore our articles