spot_img

Dhamtari : प्रधानमंत्री की मां हीराबेन बरसाती पानी से नहाती थी : सरस बहन

धमतरी : जीवन में जल के महत्व व जल के सदुपयोग करने को लेकर आम नागरिकाें को जागरूक करने के उदेश्य से प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ग्रामीण अंचलाें में जल जन अभियान चलाया जा रहा है।

ग्राम पंचायत पुरूर के गांधी चौक में जल जन अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रम्हाकुमारी राज यागिनी सरस बहन ने संबोधित करते हुए जल जन अभियान में जल का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की मां हीराबेन जो पानी का बचत करती थी।बरसात के दिनाें में वे बरसात के ही पानी से नहाती थी। बिल्कुल मिस यूज नही करती थी। सचमुच पानी हमारे शरीर में 75 प्रतिशत मात्रा पानी पाई जाती है, जो उर्जा शक्ति को बढ़ाती है। पानी के बिना हम बिल्कुल जीवित नही रह सकते। जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन संभव नही है।

ग्रामीण तिलाजंली साहू ने कहा कि गांव-गांव में पानी की समस्या बढ़ी रही है। दिनोंदिन जल स्तर नीचे जा रहा है इसलिए हमें जल के लिए जागरूक होना बहुत ही आवश्यक है, तभी हम पानी की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। ग्रामीण कीर्तन माला ने कहा कि गांव-गांव में अभी पानी की पूर्ति के लिए शासन प्रयास कर रही है। ब्रम्हाकुमारी लोगाें को जल के लिए जो जागरूक कर रहे हैं वे सराहनीय है। मंच पर उपस्थित ब्रम्हाकुमारी स्वाती बहन ने जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर आरती, मोहित, हरी गजानन, किशन, सत्या, चितरेखा मीरा सहित पंचायत पदाधिकारी व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Explore our articles