spot_img
HomechhattisgarhDhamtari : विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, तीनों विधानसभा में जुड़े 17570...

Dhamtari : विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, तीनों विधानसभा में जुड़े 17570 नए मतदाता

धमतरी : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आम लोगों में भी काफी उत्साह है। इधर जिला प्रशासन भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। वर्ष 2023 में जोड़े गए नए मतदाताओं की संख्या तीनों विधानसभा क्षेत्र में 17570 है। जबकि 17478 मतदाताओं के नाम भी काटे गए है। इस तरह एक जनवरी 2023 की स्थिति में जिले के तीनों विधानसभा चुनाव में कुल छह लाख 4486 मतदाता है। इसमें पुरूष मतदाता दो लाख 98286 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख 6151 मतदाता शामिल है।

विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा तेजी के साथ की जा रही है। चुनाव से संबंधित कई गतिविधियां शुरू हो गई है। एक जनवरी 2023 की स्थिति में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या सिहावा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 87672 है। कुरूद विधानसभा में दो लाख 1296 मतदाता है। वहीं धमतरी विधानसभा में सबसे ज्यादा दो लाख 15518 मतदाता है। जबकि जिले की अनुमानित जनसंख्या कुल आठ लाख 81838 मतदाता है। एक जनवरी 2023 को जोड़े गए मतदाताओं की संख्या धमतरी विधानसभा में 5498 है। विधानसभा कुरूद में 5344 मतदाता है। जबकि सिहावा विधानसभा में नए मतदाताओं की संख्या 6728 मतदाता शामिल है। तीनों विधानसभा में कुल 17570 नए मतदाता जोड़े गए है। वहीं तीनों विधानसभा में कुल 17478 मतदाताओं के नाम कांटे गए है। इसमें सिहावा विधानसभा में 3452, कुरूद में 6041 और धमतरी विधानसभा में सबसे अधिक 7985 मतदाता शामिल है। वहीं मतदाता सूची में जिले के 1024 मतदाता देश के तीनों सेनाओं में पदस्थ है, जिसमें एयरफोर्स, इंडियन नेवी और भारतीय सेना शामिल है। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या जिले में 5476 है। थर्डजेंडर मतदाताओं की संख्या जिले में 10 है।कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 10 जून से 27 जून 2023 तक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की जाएगी। इसके तहत जिले में उपलब्ध 1500 बैलेट यूनिट 1019 कंट्रोल यूनिट एवं 1248 वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग हैदराबाद के आठ इंजीनियरों का दल उपस्थित रहेगा। सभी राजनैतिक दलों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की जांच की जाएगी। जांच का कार्य प्रतिदिन सुबह नौ बजे प्रारंभ किया जाएगा। आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की जांच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जांच के दौरान आवश्यक सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर