spot_img

Dhamtari: धमतरी जिले में धान खरीद का आंकड़ा 15 लाख क्विंटल के पार

धमतरी:(Dhamtari) जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद का आंकड़ा काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक पंद्रह लाख क्विंटल से भी अधिक धान (Rice) की खरीद हो चुकी है। इस साल जिले में 2 नये उपार्जन केन्द्रों के साथ कुल 100 उपार्जन केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान खरीद किया जा रहा है। जहां शुरुआत से ही धान की अच्छी आवक हो रही है।

जिले में 55 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। नवंबर महीने में कई दिनों तक त्यौहारी छुट्टियां और शासकीय अवकाश में खरीदी बंद रहने के बाद भी धान खरीद का आंकड़ा 15 लाख क्विंटल से अधिक हो चुका है। अब तक 41 हजार 50 किसानों से 3 अरब 36 करोड़ 72 लाख 77 हजार 518 रुपये की कीमत पर 15 लाख 37 हजार 85 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीद कर लिया गया था।

जिले के कुरुद शाखा अंतर्गत उपार्जन केन्द्रों में 142952 क्विंटल, करेली शाखा में 79684 क्विंटल, कोर्रा में 142712 क्विंटल, दरबा में 58630 क्विंटल, धमतरी में 24625 क्विंटल, नगरी में 301314 क्विंटल, नारी में 44801 क्विंटल, भखारा में 101780 क्विंटल, मगरलोड में 212912 क्विंटल, मरौद में 69001 क्विंटल तथा संबलपुर में 137050 क्विंटल धान खरीद किया गया है।

Explore our articles