spot_img

Dhamtari : नाबालिग लड़के ने युवक के सीने में चाकू मारकर की हत्या

धमतरी : कुछ दिन पहले हुए विवाद से आक्रोशित एक नाबालिग लड़के ने युवक के सीने व हाथ में चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपित को पुलिस व सायबर टीम अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर पोस्टमार्टम पश्चात शव स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। चाकूबाजी की घटना से अब शहरवासियों में दहशत है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की रात नौ बजे रोशन पटेल 27 वर्ष कोष्टापारा धमतरी निवासी इतवारी बाजार में घूम रहा था। इस दौरान उनके साथ कुछ दिन पहले विवाद हुए शहर के ही एक नाबालिग बालक ने अकेला घूमता देख लिया। बदला लेने और अकेलेपन का फायदा उठाकर नाबालिग लड़के ने रोशन पटेल को जान से मारने की नियत से सब्जी काटने के चाकू से सीने एवं हाथ में प्राण घातक हमला कर फरार हो गया। हमला से रोशन को गंभीर चोटें आई थी। लोगों की नजर इस पर पड़ी, तो उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक चोटें आने की वजह से अस्पताल में रोशन पटेल की मौत हो गई। दूसरे दिन 14 जुलाई की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।

इधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने तत्काल अपचारी विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ व कार्रवाई कर रही है। चाकूबाजी की घटना से अब शहर में दहशत है। धमतरी पुलिस चाकू बाजों पर अंकुश लगाने, अड्डे बाजी करने वाले और असमाजिक तत्वों की सूची जल्द ही तैयार कर कार्रवाई करेगी। चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल रहने वाले नाबालिगों की सूची तैयार कर पालकों को दी जाएगी, ताकि घरों में उन्हें समझाईश दें। उल्लेखनीय है कि शहर में दिनोंदिन चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है। चाकूबाजी से अब तक कई मौतें हो चुकी है और चाकूबाजी की घटनाएं अब धमतरी शहर में आम हो चुकी है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles