spot_img

Dhamtari : जैन साध्वियों का चातुर्मास के लिए हुआ मंगल प्रवेश, हुआ आत्मीय स्वागत

धमतरी : शहर में जैन साध्वियों का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश पर जैन समाज ने आत्मीय स्वागत किया। बैंड बाजे की धुन पर साध्वियों को श्री पार्श्वनाथ जिनालय (इतवारी बाजार) ले जाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता परम पूज्य मनोहर जीमसा की सुशिष्याएं युवा संस्कार भारती लयस्मिता जीमसा आदि ठाणा पांच का 29 जून को चतुर्मासिक प्रवेश हुआ। आदिश्वर जिनालय (बालक चौक) से श्री पार्श्वनाथ जिनालय (इतवारी बाजार) हुआ। सुबह नौ बजे आदिश्वर जिनालय में प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सूरी की 869 वीं पुण्यतिथि निमित्त दादा गुरुदेव की पूजा छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणी परम पूज्य युवा संस्कार भारती लयस्मिता जीमसा आदि ठाना पांच के सानिध्य में संपन्न हुई। स्वागत करने वालों में भंवरलाल छाजेड़, विजय गोलछा, जीवनलाल जी लोढ़ा, प्रकाश चंद बेद, अजय बरडिया, लूणकरण गोलछा, मोहनलाल गोलछा, शिशिर सेठिया, निलेश पारख, निर्मल बरडिया, अशोक पारख, सतीश नाहर, मोतीलाल चोपड़ा, जसराज डागा, रमेश डागा, कुशल चोपड़ा, नितिन बरडिया, किरण सेठिया, दीपिका गोलछा, ज्योति लूनिया, चैनसुख पारख, आकाश गोलछा, प्रकाश पारख, नानू दुग्गड, विजय दुग्गड, रमेश चंद सराफ, अनोपचंद राखेचा, मनोज कटारिया, सुनील बरड़िया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Explore our articles