spot_img
HomeDhamtariDhamtari : इंडोर स्टेडियम हाल बनेगा स्ट्रांग रूम

Dhamtari : इंडोर स्टेडियम हाल बनेगा स्ट्रांग रूम

धमतरी : (Dhamtari) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। 17 फरवरी को मतदान है। इसके लिए आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम काे स्ट्रांग रूम बनाया जा रह है। सुरक्षा के लिए बकायदा प्रशासन द्वारा 13 फरवरी को यहां बांस व रस्सी से बैरीकेटिंग की गई।

पंचायती राज के लिए चुनाव प्रचार अभियान अंतिम चरण में है। गांव-गांव में सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशियों का बैनर पोस्टर चस्पा होने के बाद मतदाता संभावित उम्मीदवार को मत देंगे। पंचायती राज के लिए जिले में तीन चरणों में चुनाव होगा। चुनाव कराने के लिए मतदान दल के अधिकारी इंडोर स्टेडियम हाल में बने स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री लेकर निकलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर रखी है। सुरक्षा को लेकर 13 फरवरी को इंडोर स्टेडियम हाल की बांस व रस्सी से बैरीकेटिंग की गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को होगा।

मतदान में अब गिनती के दिन ही शेष रह गए हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 तथा 23 फरवरी को होगा। पंचायत चुनाव में 5242 पंच, 367 सरपंच, 98 जनपद सदस्य तथा 13 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान बैलेट पेपर से होगा। पंच उम्मीदवार के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर रहेगा। पंच पद के लिए चुनाव चिन्ह सीढ़ी, फावड़ा, बाल्टी, हल, कुल्हाड़ी, बिजली का स्वीच आदि है। सरपंच पद के लिए चश्मा, कांच का गिलास, फलों सहित नारियल का पेड़, हस्तचलित पंप, ताला और चाबी, अनाज बरसाता किसान आदि हैं। जनपद सदस्य के लिए ब्लेक बोर्ड, बरगद का पेड़, झोपड़ी, टैक्टर चलाता किसान, तराजू तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए दो पत्ती, उगता सूरज, पतंग छाता आदि चुनाव चिन्ह के माध्यम से मतदान होगा। जानकारी के अनुसार जिले की 67 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 958 बूथ होंगे। धमतरी बलाक में 248, नगरी में 244, मठारलोड में 163 तथा कुरूद ब्लाक में 303 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। धमतरी बलाक में 147674, कुरुद में 163433, नगरी में 127431, मगरलोड में 91467 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर