spot_img

Dhamtari: धमतरी-आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से सवा लाख लोगों का नहीं बना आयुष्मान कार्ड

धमतरी:(Dhamtari) आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया लंबे समय से जारी है, लेकिन अभी भी जिले के करीब सवा लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। कार्ड नहीं बनने का मुख्य कारण आधार कार्ड अपडेट नहीं होना है। कई लोगों के कार्ड में चेहरा तो किसी के अंगूठा और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ है, ऐसे में कार्ड नहीं बन पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए छूटे हुए लोगों को आधार अपडेट कराने कहा है, ताकि समय रहते उनके कार्ड बन सके और शासन के निश्शुल्क स्वास्थ्य योजना का लाभ लें सकें।धमतरी जिले में अभी भी एक लाख 36 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है।

सीएमएचओ कार्यालय धमतरी में संचालित आयुष्मान कार्ड विभाग के प्रभारी अधिकारी देवेन्द्र सोनी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने आधार कार्ड में चेहरा, मोबाइल नंबर और अंगूठा का अपेडट होना बेहद जरूरी है, इसके बिना कार्ड नहीं बन पाएगा। कार्ड बनाने के लिए लोग अपना आधार कार्ड अपडेट कराए, ताकि कार्ड निर्माण में किसी तरह कोई दिक्कतें न हो। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले में अभी भी एक लाख 36 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। क्योंकि ये ऐसे लोग है, इनमें से कई लोगों के आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट करने की अपील भी की है, ताकि उन्हें आयुष्मान कार्ड से 50 हजार से पांच लाख रुपये तक निशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

आयुष्मान कार्ड अधिकारी देवेन्द्र सोनी ने बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन से साढ़े आठ लाख लोगों को चिन्हांकित किया गया है। इसमें से सात लाख 15 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। जबकि शेष लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। शहर व गांवों के च्वाइस सेंटरों से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।शासन ने नया नियम के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का उपचार माता-पिता के आयुष्मान कार्ड से करने नियम शिथिल किया है, लेकिन पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का उपचार दूसरे के आयुष्मान कार्ड से नहीं हो पाएगा।

Istanbul : कतर ने ईरान के 9 ड्रोन मार गिराए, सऊदी अरब और यूएई ने भी हमलाें काे किया नाकाम

इस्तांबुल : (Istanbul) पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान (US, Israel, and Iran in West Asia) के बीच जारी युद्ध के बीच खाड़ी क्षेत्र...

Explore our articles