spot_img

Dhamtari : ईद पर सजा रंग-बिरंगी सेवइयों का बाजार

शुद्ध घी से तैयार सेवइयों की कीमत 100 से 400 रुपये प्रति किलो

धमतरी : रमजान का पवित्र एक महीना पूरा होने को है। 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसे धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई। शहर की दुकानों में हैदराबादी, इलाहाबादी सहित विभिन्न शहरों की सेवइयों व फेनी का बाजार सज गया है। ईद को खुशनुमा बनाने रोजेदार सेवइयां खरीदना शुरू कर दिए हैं।

चमेली चौक के पास दुकान में सेवइयां बेच रहे मोहम्मद असलम निर्वाण ने बताया कि उनके पास टाटा, बनारसी, इलाहाबादी, हैदराबादी, कलकत्ता आदि शहरों की मीठी सेवइयां उपलब्ध है जिसकी कीमत 100 रुपये से लेकर 400 रुपये हैं। सभी सेवइयां शुद्ध घी से तैयार होती है इसलिए यह मार्केट में महंगी मिलती है। सेवइयों में डालने के लिए ड्राइफूट भी उनके पास उपलब्ध है। छुआरा, काजू, किशमिश, बादाम आदि की मांग सबसे ज्यादा है। विदित हो कि रमजान का एक महीना पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है। इस ईद को मीठी ईद के नाम से जानते हैं, जिसमें मीठी सेवईयां एक-दूसरे के घर दी जाती है और ईद की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में शहर के सदर बाजार में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। सदर बाजार में दर्जनों सेवइयों की दुकान सजी हुई है जहां रोजेदार खरीदारी कर रहे हैं।

मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालर लाइट लोगों में उत्साह बढ़ा रही है। सेवइयों की दुकान लगाने वाले दुकानदार मो. शाहिद निर्वाण, मो. सज्जाक भाई, जहांगीर खान आदि ने बताया कि सेवइयों की दुकानें पिछले साल के मुकाबले खूब सजी हैं जहां अलग- अलग तरह की सेवईयों की वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा विभिन्न फ्लेवर में इत्र भी खूब बिक रहे हैं। ईद के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक और बढ़ेगी। ईद को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है। लोग बाजार पहुंचकर सेवइयां खरीद रहे हैं।

Mumbai : एयरपाेर्ट पर एक-दूजे का हाथ थामे दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा

मुंबई : (Mumbai) शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda) पति-पत्नी के रूप में उदयपुर से लौटे। एयरपोर्ट...

Explore our articles