spot_img

Dhaka : बांग्लादेश में संसदीय चुनाव लड़ेंगे अटॉर्नी जनरल असदुज्जामा, 27 दिसंबर को देंगे पद से इस्तीफा

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) (Bangladesh Nationalist Party) ने झेनाइदह-1 निर्वाचन क्षेत्र से अटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जमां (Attorney General Mohammad Asaduzzaman) को अपना उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय संसदीय चुनाव लड़ने के लिए वह 27 दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

असदुज्जमां ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि वह आगामी 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव (13th national parliamentary election) में झेनाइदह-1 निर्वाचन क्षेत्र से बीएनपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जुलाई में हुए जन आंदोलन और उसके बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के हटने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता असदुज्जमां (Awami League government, Asaduzzaman) को 08 अगस्त 2024 को अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया था। अटॉर्नी जनरल नियुक्त होने के बाद उन्होंने बीएनपी के मानवाधिकार मामलों के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2018 के संसदीय चुनाव में भी उन्होंने बीएनपी उम्मीदवार के रूप में इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 12 दिसंबर को संसदीय चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की थी। संसदीय चुनाव के लिए 12 फ़रवरी को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर है और नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक होगी।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles