spot_img

Dhaka : दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

Dhaka: 27 Bangladesh Airlines crew members stranded in Dubai repatriated by US-Bangla flight

ढाका : (Dhaka) यूएस-बांग्ला एयरलाइंस (US-Bangla Airlines flight) की एक उड़ान दुबई में 28 फरवरी से फंसे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 फ्लाइट क्रू मेंबर्स को लेकर ढाका पहुंच गई। यह लोग पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच दुबई में फंसे हुए थे। इनके साथ सैकड़ों बांग्लादेशी यात्रियों को भी विशेष उड़ान से वापस लाया।

बांग्लादेश की आधिकारिक समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स 28 फरवरी को युद्ध जैसे हालात शुरू होने के बाद से पिछले पांच दिनों से यूनाइटेड अरब अमीरात में फंसे हुए थे। इससे उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई थी। यूएस-बांग्ला एयरलाइंस (US-Bangla Airlines) ने आज यहां एक बयान में कहा कि उसने इस इलाके में फंसे बांग्लादेशी नागरिकों की मदद के लिए अपनी मानवीय कोशिश के तहत उनकी वापसी में मदद की।

एयरलाइन के मुताबिक पश्चिम एशिया में बदलते हालात से प्रभावित बांग्लादेशियों को वापस लाने के लिए दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी (Dubai Airport Authority) से अनुमित लेकर दो विशेष उड़ान शुरू की गई हैं। आज 27 क्रू मेंबर्स समेत 378 यात्रियों को लेकर एक विशेष उड़ान ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। ऐसी ही एक उड़ान के शुक्रवार सुबह ढाका पहुंचने की संभावना है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव के चलते गुरुवार को ढाका हवाई अड्डे (Dhaka airport) पर 34 उड़ान निरस्त कर दी गईं। पिछले छह दिनों में कुल 210 उड़ान निरस्त की जा चुकी हैं। इसकी पुष्टि बांग्लादेश सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी कवसर महमूद ने की। उन्होंने कहा कि ईरान, इराक, कुवैत, यूनाइटेड अरब अमीरात, बहरीन, कतर और जॉर्डन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं।

Mumbai : विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में नंगे पैर दिखे राम चरण

मुंबई : (Mumbai) विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) की शादी के भव्य रिसेप्शन में फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने...

Explore our articles