spot_img

Deoria: मुख्यमंत्री योगी की हत्या की धमकी देने वाले को देवरिया पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा

देवरिया:(Deoria) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की हत्या की धमकी देने वाले को स्थानीय पुलिस महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर का सामूहिक हत्याकांड के मामले में जिलाधिकारी कोर्ट ने दो महीने की सुनवाई के बाद तहसीलदार कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपितों की अर्जी को खारिज कर दिया। इससे भड़के अजीत यादव नाम के युवक ने तीन जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी दी थी। इस मामले में गुरुवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सर्विलांस व साइबर सेल की टीम ने इसकी जांच शुरू की और उसकी लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार की देर शाम को कड़ी सुरक्षा में स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की ओर से जो प्रारंभिक जानकारी मिली है कि आरोपित मूलरूप से भदोही जिले का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र के थाणे जिले के वल्याणी टेकड़ी, तितवाला ईस्ट सिटी कल्याण में रहकर स्नातक की पढ़ाई करता है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles