spot_img

Deoghar: जलपुरुष राजेन्द्र सिंह 26 जून को देवघर में करेंगे जल समस्या पर मंथन

देवघर:(Deoghar) प्रख्यात पर्यावरणविद और जलसंरक्षण पर 46 वर्षों से कार्य कर रहे वाटरमैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह 26 जून को देवघर आएंगे। इस दौरान वह पानी पंचायत नामक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पानी पंचायत कार्यक्रम का संयोजन संप चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर कर रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक संप चैम्बर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने बताया कि जलपुरुष के साथ 26 जून को देवघर के शिल्पग्राम ऑडिटोरियम नंदन पहाड़ में आयोजित विशाल पानी पंचायत देवघर की जनता और संगठनों के सामूहिक मंच से होगा। इसमें जिले के सभी पंचायत जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, बीस सूत्री सदस्य, राजनैतिक दल प्रतिनिधि, सभी स्वयंसेवी और सामाजिक संगठन के साथ ही जिले के प्रबुद्धजन एक साथ बैठकर जलपुरुष से सीधे संवाद करेंगे।

Explore our articles