spot_img

DELHI : दो युवकों को गोली मारी, घायल

नयी दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कंझावला इलाके में अज्ञात लोगों ने दो युवकों को गोली मार दी। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना ततेसर गांव में शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 24 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक खोखा और जमीन पर खून के धब्बे मिले।

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान मुकुल (20) और चंद्र प्रकाश (24) के रूप में हुई है और दोनों चांदपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles