spot_img

Dehradun : राज्यसभा सदस्य डा.नरेश ने संसद में उठाया खेल सुविधाओं की व्यवस्था का मुद्दा

देहरादून : (Dehradun) भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्य सभा डा. नरेश बंसल (BJP National Co-Treasurer and MP Rajya Sabha Dr. Naresh Bansal) ने संसद में देवभूमि उत्तराखंड में अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से जनहित में आग्रह किया कि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं और कोचिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विशेष उल्लेख में यह महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।

राज्य सभा सदस्य डा. बंसल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सीमांत क्षेत्र होने ने साथ ही पूरे भारत के मुकुट के रूप विराजमान है, जिसमें हिमालय,चारधाम,जीवनदायिनी नदियां और वन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निवासी बहुप्रतिभा का धनी है। उत्तराखंड ने संस्कृति, साहित्य,ज्ञान, विज्ञान, वीरता और खेल में पूरे देश को बहुत सारे रत्न दिए हैं।यहां से लगभग हर घर से एक जन भारतीय सेना मे शामिल हो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं। अन्य सरकारी गैर सरकारी पदों पर सेवा दे रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सुदूर सीमांत हिमालय क्षेत्र के वासियों की पीड़ा सुनकर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने यह राज्य दिया और मोदी के ओजपूर्ण कुशल नेतृत्व मे डबल इंजन की भाजपा सरकार इसे नित संवार रही है। प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड प्रेम जग जाहिर है। मोदी सरकार में उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को खेलों का हब बनाया जाए। यहां साहसिक क्रीड़ा जिसमें बछेन्द्री पाल जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पर्वतारोहण को दिया है। हिमक्रीड़ा, जल क्रीड़ा, कुश्ती, बाक्सिंग, बैडमिंटन और क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, उन्मुक्त चंद, मनीष पांडे आदी, निशानेबाजी में जसपाल राणा, अभिनव बिंद्रा रहे हों, चाहे एकता बिष्ट रही हों, हेमलता काला, चंद्रप्रभा एतवाल, मेजर हर्षवर्धन, पद्मबहादुर मल बाक्सिंग में रहे हों। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने राष्ट्र ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं दिलाने की मांग की ताकि यहां के खिलाड़ी और प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Explore our articles