खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने में खेल प्रशिक्षकों की अहम भूमिका : रेखा आर्या
देहरादून: (Dehradun) उत्तराखंड में खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब प्रदेश में भारतीय खेल प्राधिकरण की तर्ज पर खेल प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का जीओ जारी हो गया है।खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के अल्प मानदेय को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसका आज आदेश जारी कर दिया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खेल प्रशिक्षकों को मानदेय बढ़ने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि खेलों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच को यदि मोटिवेशन नहीं मिलेगा, तो वह किस तरह से खिलाड़ियों को मोटिवेट करेगा। विभाग में कोच की सैलरी बहुत कम होने की वजह से बेहतर कोच विभाग की तरफ रुख नहीं करते थे। इन हालातों को बदलते हुए विभाग ने फैसला लिया है कि वह विभाग में कोच की सैलरी सम्मानजनक करेंगे। साथ ही विभाग में चली आ रही कोच की कमी को पूरा करने के लिए नये कोच भी रखे जाएंगे।
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में खेलों की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल प्रशिक्षकों का मानदेय सम्मान जनक होना अति आवश्यक था। इसका आज जिओ जारी कर दिया गया है।
खेल प्रशिक्षकों का बढ़ा हुआ मानदेय –
(ए) 1. अर्जुन/दोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकार्त खिलाड़ी/ प्रशिक्षक अथवा ओलम्पिक/ वर्ल्ड कप प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी/ प्रशिक्षक अथवा एशियाई/ कॉमन वेल्थ एफो एशियन/सैफ गेम्स में पदक विजेता व एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 45000.00 मिलेगा।
(बी) 1. एशियाई/ कॉमन वेल्थ एफो एशियन/ सैफ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा
ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने एशियाई कॉमन वेल्थ एवं एफो एशियन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो एवं एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक 35000.00 मिलेगा।
(सी) 1. ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होनें एशियाई कॉमन वेल्थ एफो एशियन/सैफ गेम्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया हो अथवा एनआईएस नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 25000.00 मिलेगा।
ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने सीनियर नेशनल में पदक प्राप्त किया हो उसे 20000.00 और सीनियर वर्ग नेशनल में प्रतिभाग/ अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक प्राप्तकर्ता/ अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पदक 15000.00 मिलेगा।
अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग/ सीनियर नॉर्थ जोन में प्रतिभाग/ जूनियर नेशनल में पदक/ सब जूनियर में पदक/ नेशनल स्कूल गेम्स में पदक/ एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स/भारतीय सेवा में सर्विसेज/ कमाण्ड/ अखिल भारतीय पुलिस गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 12000.00 मिलेगा।


