spot_img

Dehradun : ऑपरेशन कालनेमि : बांग्लादेशी नागरिक के साथ एक महिला गिरफ्तार

बांग्लादेशी नागरिक के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर पत्नी के रूप में रह रही त्यूनी निवासी महिला भी गिरफ्तार
फेसबुक के माध्यम से बाग्ंलादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के आया था संपर्क में
देहरादून : (Dehradun)
मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Dhami) के निर्देश पर राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन कॉलनेमि (Operation Kalnemi) अभियान के तहत देहरादून में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी पत्नी बन कर रही स्थानीय एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।

थाना नेहरू कॉलोनी और एलआईयू देहरादून (Nehru Colony police station and the LIU Dehradun) को 20 नवंबर को अवैध रूप से बार्डर क्रास कर भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी पुरूष के नेहरु कोलोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ रहने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्ध महिला व पुरूष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हिरासत में व्यक्ति ने अपना असली नाम ममून हसन पुत्र मौ. अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश (Mamun Hasan, son of Md. Ali Yasin, a resident of Anandovas, Police Station Mujibnagar, District Meherpur, Bangladesh) बताया। महिला ने अपना नाम रीना चौहान पुत्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बिरनाद तहसील त्यूणी जनपद देहरादून बताया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित रीना ने बताया कि वह वर्तमान में ममून हसन के साथ अलकनंदा इन्क्लेव नेहरू कालोनी (Mamun Hasan in Alaknanda Enclave, Nehru Colony) में किराये पर रह रही है और ममून हसन के भारत के फर्जी प्रमाण पत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनाए हैं। वर्तमान में वह ममून हसन (सचिन चौहान) के साथ पति—पत्नी के रूप में रह रहे हैं। उसने बताया कि उनकी मित्रता फेसबुक के जरिए हुई थी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों के पास से फर्जी पहचान पत्र व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाने में सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं।

Explore our articles