spot_img

Dehradun : पीवीआर की तर्ज पर देहरादून शहर की बढ़ेगी सुंदरता, बच्चों को लुभाएंगे किड्स जोन और फूड कोर्ट

एमडीडीए की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ आय बढ़ाने पर जोर

देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण सभागार में समीक्षा बैठक हुई। उपाध्यक्ष ने कहा कि देहरादून के घंटाघर स्थित एमडीडीए कांप्लेक्स के टॉप फ्लोर में पीवीआर मॉल की तर्ज पर सुविधाएं विकसित की जाए। इसके लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह आईएसबीटी देहरादून में पुराने शॉपिंग मॉल को भी पीवीआर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां किड्स जोन व फूड कोर्ट इत्यादि भी बनेंगे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष का निर्देश है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के उपरांत कुठाल गेट से लेकर पानीवाला बैंड तक अतिक्रमण हटाने, 19 अप्रैल के बाद आमवाला तरला एवं धौलास में आवासीय परियोनाओं में एचआईजी एवं एमआईजी फ्लैट्स का ब्रॉउसर जारी करने, प्राधिकरण की संपत्तियों में जहां भी भू-खंड या दुकान आदि रिक्त हैं उनकी नीलामी किया जाए। साईं मंदिर राजपुर रोड पर प्राधिकरण की 600 वर्ग मीटर भूमि पर गेस्ट हाउस निर्माण के भी निर्देश दिए। गेस्ट हाउस बनने के बाद किसी नामी होटल ग्रुप को यह गेस्ट हाउस किराए पर संचालन के लिए दिया जाएगा।

खराब वाटर एटीएम रिपेयर कराने के निर्देश

आढ़त बाजार के संबंध में उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि19 अप्रैल के बाद व्यापारियों को भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। आईएसबीटी देहरादून में स्मार्ट सिटी की ओर से लगाया गया वाटर एटीएम कार्य नहीं कर रहा है, जिसे रिपेयर कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर के अन्य वाटर एटीएम के संबंध में भी कंपनी से पत्राचार किया जाएगा।

चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा रिवाइज्ड एस्टीमेट

चौराहों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से रिवाइज्ड एस्टीमेट लिया जाएगा। तहसील पार्किंग और नगर निगम ऋषिकेश में बन रही पार्किंग का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट के अंतर्गत बन रही नई बिल्डिंग के कार्य में धीमी प्रगति पर उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि इसके लिए अब नया टेंडर किया जाए।

घंटाघर से हटाए जाएंगे क्योस्क, कंपनी से राजस्व वसूली करेगा प्राधिकरण

घंटाघर स्थित एमडीडीए कांप्लेक्स में सेट बैक को प्रभावित कर बनाए गए तमाम क्योस्क को हटाया जाएगा। इस कांप्लेक्स को संभालने वाली कंपनी से राजस्व वसूली भी प्राधिकरण करेगा। एमडीडीए कार्यालय में छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। साथ ही कैंटीन का निर्माण किया जाएगा।

वॉटर हार्वेस्टिंग से पुनर्जीवित किए जाएंगे शहर के तालाब व ऐतिहासिक कुंड

शहर में जितने भी तालाब हैं उन्हें वॉटर हार्वेस्टिंग के जरिए पुनर्जीवित किया जाएगा। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर ऐतिहासिक कुंड को उसी स्वरूप में विकसित किया जाएगा। कुंड के पानी को भी रिचार्ज किया जाएगा। ऋषिकेश में फसाड कार्य किए जाएंगे। सभी निजी स्कूल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्राविधान छह माह में करना होगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles