spot_img

Dehradun: रन फॉर हेल्थ में दौड़े अधिकारी, कर्मचारी

देहरादून:(Dehradun) उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से रविवार को रन फॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता (Run for Health race competition) का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु समूह के 75 से अधिक महिला व पुरुष अधिकारी,कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

रविवार को सचिवालय स्थित एटीएम चौक से दौड़ शुरू होकर सचिवालय के बाहर से एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात वापस एटीएम चौक पर समाप्त हुई। समारोह के मुख्य अतिथि व प्रतिभागी सचिव बीवीआरसी पुरषोत्तम व अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रतियोगिता के महिला एवम पुरुष विभिन्न आयु वर्ग के ओपन वर्ग अल्का पटवाल व मनीष कुमार, 30 प्लस आयु वर्ग में दीपा बोहरा व माधव नौटियाल 40 प्लस आयु वर्ग में उर्वा रावत व गणेश नौटियाल 50 प्लस आयु वर्ग गोदावरी रावत और दिनेश चन्द्र और 60 प्लस आयु वर्ग जीएन पंत (से.नि. उप सचिव) की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी,उपाध्यक्ष रीता कौल, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सहित चन्द्र शेखर, रीना शाही, प्रमिला टम्टा, दिनेश घिंघा, तुलसी प्रसाद पचौली, सुभाष लोहनी, सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी की ओर किया गया।

Mumbai : नागपुर स्थित बीएसएल एनर्जी फैक्ट्री में विस्फोट लापरवाही का नतीजा : चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Maharashtra Revenue Minister Chandrashekhar Bawankule) ने सोमवार को नागपुर में बताया कि प्राथमिक जांच में...

Explore our articles