spot_img

Dehradun : सुजोक थेरेपी के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता : रामनाथ कोविंद

देहरादून: (Dehradun) उत्तराखंड भ्रमण पर आए भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजभवन स्थित मृत्युंजय पंचकर्म केन्द्र का भ्रमण कर पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से सम्बंधित जानकारी ली।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने इस केन्द्र को बनाये जाने के लिए राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सुजोक थेरेपी के सम्बन्ध में भी स्माइल सुजोक के डा. मिनचुल पार्क और डा. सुभाष चौधरी से जानकारी ली और कहा कि इस थेरेपी को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किये जाने की जरूरत है।इससे पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।इस अवसर पर सविता कोविंद और गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles