spot_img

Dehradun : मसूरी एमडीडीए ने नगर पालिका के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

देहरादून: (Dehradun) मसूरी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है। मसूरी नगर पालिका परिषद ने बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के मसूरी कंपनी गार्डन में दुकान का निर्माण करा दिया गया था।इस पर कार्रवाई करते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों ने एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता और नायब तहसीलदार विनोद तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के बीच अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नायब तहसीलदार विनोद तिवारी का कहना है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उनके साथ कार्य किया जा रहा है।

प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना मसूरी कंपनी गार्डन में दुकान पर निर्माण कराया था जिसको लेकर प्राधिकरण ने नियम 27 ए के तहत नोटिस भेजकर कार्य को रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी निर्माण का काम नहीं रोका गया।संयुक्त सचिव एमडीडीए ने उक्त अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण को लेकर निर्देश दिए थे, जिसका अनुपालन करते हुए एमडीडीए की टीम ने मसूरी नगर पालिका के मसूरी कंपनी गार्डन में निर्मित दुकान को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण को लेकर लगातार प्राधिकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्हें लोगों से अपील है कि कोई भी निर्माण बिना मानत्रित के स्वीकृत कराये ना करे।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles