
देहरादून : बजरंग दल महानगर की ओर से गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान श्रीराम के जयघोष से द्रोण नगरी गुंज उठा। रास्ते पर पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रैली को सकुशल कराने को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस रही।
गुरुवार को हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज से श्री श्री 1008 परम महंत जंगम शिवालय कृष्णा गिरी महामंडलेश्वर व प्रांत सह मंत्री रणदीप पोखरिया की उपस्थिति में दस फुट की हनुमान की सुंदर प्रतिमा के आगे हनुमान चालीसा के पाठ से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें महामंडलेश्वर कृष्णा गिरी ने धर्म ध्वजा को बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देकर रैली को आगे बढ़ाया। इस दौरान कृष्णा गिरी महामंडलेश्वर के उदबोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीराम के जयकारे के कारण माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा का 35 स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। जो देखते ही बन रहा था। जिसमें पुष्पवर्षा, पेय पदार्थ प्रसाद वितरण किया गया।
हिन्दू नेशनल से शोभायात्रा प्रारंभ होकर सहारनपुर रोड सहारनपुर चौक आढ़त बाजार प्रिंस चौक गांधी रोड तहसील चौक दर्शन लाल चौक पलटन बाजार हनुमान चौक झंडा बाजार कावली रोड होते हुए केशव रोड से हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज पर ही समाप्त हुआ।
पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस नजर आई। पुलिस उपमहानिरीक्षक दिलीप कुंवर शहर में निकलने वाली शोभा यात्रा पर ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि व कंट्रोल रूम में जाकर पल-पल की जायजा लेते रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद,महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संजीव बालियान, विजय मिश्रा,आलोक सिन्हा, श्याम शर्मा, अमन जतिन अरोड़ा विक्कीमान, हिमांशु नेगी,मनीष वर्मा विशाल चौधरी,आशीष बलूनी,राजेश सिंह,आशीष, शुभम कटारिया, सौरभ गौतम, लक्षित पाल,कमल राशीराम वर्मा,रितेश, राघव उपाध्याय, कुलदीप रोहिला, राधे गुप्ता, रणजीत चौहान, सोनू गुप्ता, सिद्धांत बडोनी, ललित, दीपक धीमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस भव्य यात्रा में शामिल रहे।


