spot_img

Dehradun: कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने सत्ताधारी दल पर प्रशासनिक और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर बागेश्वर में हो रहे सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और पत्रकारों के उत्पीड़न की शिकायत की। ज्ञापन में कहा गया है कि बागेश्वर उपचुनाव में सत्ताधारी दल सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रही है। चुनाव जीतने के लिए धन बल और बाहुबल का प्रयोग किया जा रहा है। विधानसभा के अंतर्गत कवरेज करने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

पंचायत प्रतिनिधियों पर जब दबाव डाला जा रहा है और उन्हें सत्ता पक्ष के पक्ष में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस से संबंधित जनप्रतिनिधियों की बकाया धनराशि को रोका जा रहा है और उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है। फिर भी स्थानीय प्रशासन एवं जिला निर्वाचन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। सत्ताधारी दल के दबाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, अनुराग मित्तल समेत प्रमुख लोग शामिल रहे।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles