spot_img

Dehradun: डेंगू पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने दिए मंडलायुक्त को निर्देश

देहरादून:(Dehradun) मुख्यमंत्री ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय को निर्देश दिये कि शीघ्र सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए।

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने कांवड़ यात्रा को ऐतिहासिक, सुगम, भक्तिभाव से परिपूर्ण...

Explore our articles