spot_img

Dehradun : मुख्यमंत्री धामी का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, चीफ टाउन प्लानर की छुट्टी, जांच के आदेश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे चीफ टाउन प्लानर को हटाते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मास्टर प्लान और लैंड यूज परिवर्तन में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। कई बड़े अफसर भी रडार पर चल रहे हैं।

सरकार ने रविवार का अवकाश होने के बावजूद छुट्टी के दिन सचिवालय खुलवाकर चीफ टाउन प्लानर की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। इस मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि कुछ और बड़े अफसरों पर भी सरकार जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास को लेकर नगर एवं ग्रामीण नियोजक को मास्टर प्लान से लेकर भू परिवर्तन की जिम्मेदारी दी थी। इस प्लान से राजधानी से लेकर बद्रीनाथ धाम तक विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है लेकिन नगर और ग्रामीण नियोजक (टाउन प्लानर) की जिम्मेदारी संभाले शशि मोहन श्रीवास्तव की लगातार शिकायतें मिल रही थी। मुख्यमंत्री धामी ने आम जनता से जुड़े इस अहम विभाग के चीफ टाउन प्लानर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अपर सचिव अतर सिंह की ओर से आदेश जारी कर चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव को तत्काल आवास विभाग में अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में आरोपित अफसर के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उनके खिलाफ अगली कार्रवाई हो सकती है। इसके साथ ही फिलहाल टाउन प्लानर की जिम्मेदारी वरिष्ठ नगर नियोजक शालू थिंड को सौंपी गई गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने हर अफसर को स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और अपराध में छोटा-बड़ा कोई भी हो, सब की जगह सलाखों के भीतर है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles