spot_img

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने चेन्नई के भगवान पार्थसारथी के पौराणिक मंदिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून: (Dehradun) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चेन्नई में ट्रिप्लीकेन स्थित भगवान विष्णु के अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की उन्नति व कुशल क्षेम की प्रार्थना की।

पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए चेन्नई दौरे पर हैं। इस दौरान वे आज रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चेन्नई के होटल ताज कोरोमंडल में विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों से संवाद करेंगे। रोड शो में मुख्य रूप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर पर फोकस किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी रोड शो में शामिल होंगे। उत्तराखण्ड सरकार अब तक देश एवं विदेश के विभिन्न उद्योग समूहों के साथ कुल 54 हजार 550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन कर चुकी है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles