देहरादून: (Dehradun) उत्तराखंड में मौसम लगातार ले रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जनपदों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक के साथ हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। यही स्थिति 15 जून को भी बन रहेगी जबकि 16 जून को कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। यही स्थिति 15-18 जून को भी बनी रहेगी।
विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम के अनुसार 18 जून को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ-साथ झक्कड़ आने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।


