spot_img

Dehradun : जोशीमठ संकट में उचित कदम उठाएंगी केंद्र व उत्तराखंड सरकार : गहलोत ने उम्मीद जताई

देहरादून: (Dehradun) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दरकते जोशीमठ से उपजे संकट के दृश्यों को भयावह बताते हुए उम्मीद जताई है कि केंद्र व उत्तराखंड सरकारें उचित कमद उठाएंगी।गहलोत ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘जोशीमठ, उत्तराखंड से आ रहे दृश्य भयावह हैं। प्राकृतिक आपदा एवं अपना घर छोड़ने का दर्द सभी को व्याकुल कर रहा है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि उत्तराखंड सरकार व केन्द्र सरकार इस आपदा के समय उचित कदम उठाते हुए वहां के लोगों को संबल देगी।’’उल्लेखनीय है कि भूधंसाव के चलते उत्तराखंड के पहाड़ी कस्बे जोशीमठ से अनेक प्रभावित परिवारों को दूसरी जगह भेजा गया है।

New Delhi : मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीते

नई दिल्ली : (New Delhi) नई दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में खेले जा रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (5th...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles