spot_img

Dehradun : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की कार्यवाही शुरू

देहरादून : (Dehradun) प्रदेश की पांचवीं विधानसभा (fifth assembly) का इस वर्ष का पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। प्रदेश सरकार 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत करेगी।

मंगलवार सुबह 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। राज्यपाल के अभिभाषण शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सत्रावधि बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान राज्यपाल अभिभाषण पढ़ते रहे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस विधायक बेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने ई विधानसभा एप्लिकेशन (नेवा) का शुभारंभ किया। पहली बार पेपरलेस सत्र के तहत ई-विधानसभा का सत्र आयोजित हो रहा है। इसके लिए सदन में सभी सदस्यों के बैठने के स्थान पर टैबलेट लगाए गए। इसके माध्यम से ही विधायकों को एजेंडा, प्रश्नों की जानकारी मिलेगी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक खजान दास और श पार्वती दास भी मौजूद थे।

New Delhi :पूर्व कप्तानों की इमरान खान के इलाज की मांग

नई दिल्ली : (New Delhi) दुनिया भर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों (former international cricket captains) के एक समूह ने पाकिस्तान सरकार से अपील...

Explore our articles