spot_img

Dehradun: बीएल संतोष पांच प्रमुख अभियानों को लेकर उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में ले रहे हैं बैठक

देहरादून:(Dehradun) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन के प्रदेश में संचालित पांच प्रमुख अभियानों को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे हैं।

सुबह से बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में बीएल संतोष की मौजूदगी में बैठकें चल रही हैं। प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष और निर्वाचित राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी भी उपस्थित हैं। बैठक में गांव चलो अभियान, दीवार लेखन अभियान, महिला सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान, पार्टी जॉइनिंग अभियान व लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक शामिल हैं।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर दो बार से लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। इसे बरकरार रखने के साथ ही बड़े अंतर से जीत का हैट्रिक की तैयारी में है। भाजपा हर लोकसभा सीट पर पांच लाख वोटों से जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles