spot_img

Darjeeling : नीदरलैंड से दार्जिलिंग आ रहे दो ‘रेड पांडा’

दार्जिलिंग : (Darjeeling) प्रजनन प्रक्रिया को सामान्य बनाए रखने के लिए नीदरलैंड से दार्जिलिंग चिड़ियाघर में दो नर रेड पांडा (Two male red pandas) आ रहे है। सब कुछ ठीक रहा तो इस हफ्ते दो नए मेहमान आएंगे। इस बीच, उस देश में डायरेन पार्क एमर्सफोर्ट और रॉटरडैम चिड़ियाघर के अधिकारियों के साथ चर्चा को अंतिम रूप दिया गया है। दो नए सदस्यों के आने से दार्जिलिंग पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर में रेड पांडा की संख्या 24 हो जाएगी।

पार्क के निदेशक बासबराज होलेइची ने कहा कि ‘दो रेड पांडा लाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसा निर्णय रेड पांडा में आनुवंशिक परिवर्तन के लिए है।दार्जिलिंग चिड़ियाघर के अंतर्गत टोपकेदारा प्रजनन केंद्र में रेड पांडा का कृत्रिम प्रजनन पहले से ही किया जाता है। प्रजनन केंद्र में फिलहाल पांच रेड पांडा है। इनमें एक नर और चार मादा रेड पांडा है।

दूसरी ओर, दार्जिलिंग चिड़ियाघर में 22 रेड पांडा है। इन 22 में से आठ नर और 14 मादा रेड पांडा है। कुछ दिन पहले तीन मादा रेड पांडा को प्राकृतिक प्रजनन के लिए सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया था। प्राकृतिक प्रजनन के कारण राष्ट्रीय उद्यान में रेड पांडा की संख्या अब 10 तक पहुंच गई है। वर्तमान में चिड़ियाघर के अधिकारी रेड पांडा के आनुवंशिक संशोधन के बारे में सोच रहे है। इसीलिए नीदरलैंड से दो नर रेड पांडा लाए जा रहा है।

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

Explore our articles