spot_img

Dantewada: संदिग्ध नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग, कोई हताहत नहीं

Dantewada

दंतेवाड़ा:(Dantewada) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में शनिवार को आग लगा दी। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारसूर और पल्ली मार्ग पर संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि एक निजी यात्री बस नारायणपुर से दंतेवाड़ा जा रही थी तथा बस जब आज सुबह करीब 9.30 बजे बारसूर और पल्ली गांव के मध्य थी तब लगभग 25 की संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और यात्रियों को नीचे उतारकर बस में आग लगा दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज की जा रही है।

New Delhi : बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी के लिए जनरल अटलांटिक को सीसीआई की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) (CCI) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (General Atlantic Singapore BWP...

Explore our articles