spot_img

Dantewada : शूकरों में बीमारी का सैंपल भेजा गया, कंट्रोल रूम स्थापित

13 तक होगा टीकाकरण

दंतेवाड़ा : जिला के विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम हितावर, नकुलनार, गढ़मिरी, गोंगपाल, बड़े हड़मामुण्डा एवं श्यामगिरी से सुकरों की आकस्मिक मृत्यु एवं सुकरों की बीमारी की सूचना मिलते ही जिला पशु रोग अन्वेषण केन्द्र दंतेवाड़ा द्वारा सुकरों का सैंपल लिया गया है। उक्त सैंपल के जांच हेतु राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा गया है।

दंतेवाड़ा के उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस जहीरुद्दीन ने बताया कि जिला स्तर पर दल गठित किया गया है। जिले में पदस्थ पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. श्यामामालवीय, डॉ. सुरेन्द्र कुमार मरकाम, डॉ. मनोज यादव, डॉ. सरिता सोम, डॉ.मनोहर चन्द्राकर, डॉ. रजत रत्नायके को विकासखण्ड कुआकोण्डा के समस्त ग्राम में 06 से 13 अप्रैल तक टीकाकरण, उपचार एवं निरीक्षण कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिले के सुकरों में टीकाकरण कार्य/टैगिंग कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें डॉ. सुधीर जिला नोडल अधिकारी भगत प्रतीक ब्रम्ह 8839859068,9425252054 एवं कु. उमा सिंह सेंगर 7440367613 को कन्ट्रोल रूम में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही समस्त जिले के ग्रामीणों से निवेदन किया गया है कि सुकरों की आकस्मिक मृत्यु होने पर कंट्रोल रूम में सम्पर्क कर सूचना दें।

Explore our articles