spot_img

Dantewada : परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिकअप वाहन पलटा, 10 घायल

Dantewada: Pickup vehicle of BJP workers coming to participate in Parivartan Yatra overturns, 10 injured

दंतेवाड़ा: (Dantewada) जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़े लखापाल के पास भाजपा के परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़े लखापाल के पास भाजपा के परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया है। वाहन में 20 से ज्यादा ग्रामीण कार्यकर्ता सवार थे। जिसमें 10 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि भाजपा के घायल सभी ग्रामीण कार्यकर्ता कटेकल्याण विकास खंड के ग्रामों से पिकअप वाहन में सवार होकर दंतेवाड़ा आ रहे थे। इसी बीच बड़े लखापाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना की जानकारी दंतेवाड़ा पुलिस को मिलते ही मौके पर 108 एम्बूलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Asansol : गैस टैंकर ट्रेलर में लगे कैप्सूल सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

आसनसोल : (Asansol) गोपालपुर से पानागढ़ औद्योगिक क्षेत्र (from Gopalpur to the Panagarh industrial area) जाने वाले रास्ते में एक गैस टैंकर ट्रेलर में...

Explore our articles