spot_img

Damoh : दमोह में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल

दमोह: (Damoh) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक जीप नाले में गिर गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात हटा-दमोह मार्ग पर हुई।उन्होंने कहा कि जीप सवार लोग हटा शहर की ओर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने जीप को टक्कर मार दी जो सड़क किनारे नाले में जा गिरी।

हटा थाना प्रभारी एच आर पांडे ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों सहित जीप में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।अधिकारी ने कहा कि आरक्षक राजीव शुक्ला (35) और नरेश अहिरवाल (34) को हालत गंभीर होने के कारण जबलपुर रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles