spot_img

Coochbehar: भाजपा कार्यकर्ताओं के घर के सामने से बम बरामद

कूचबिहार:(Coochbehar) जिले के खपाईडांगा ग्राम पंचायत इलाके में दो भाजपा कार्यकर्ताओं के घर के सामने से शुक्रवार को भारी संख्या में बम बरामद होने से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आज सुबह खपाईडांगा ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 287 पर भाजपा कार्यकर्ता और पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिजीत सरकार के घर के सामने बैग में भरा बम देखा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, इसी ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 288 के दूसरे भाजपा कार्यकर्ता मनोज राय के घर के सामने भी बैग में रखा बम पाया गया। आरोप है कि उनके घर के गेट के अंदर बम से भरा बैग रखा हुआ था। आरोप है कि इससे पहले भी मनोज राय के घर पर पथराव की घटनाएं घटी थी। भाजपा ने इस मामले में उचित जांच कर दोषियों को गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर पुंडीबारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बम बरामद कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles