spot_img

Colombo : विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में शासन और लोक नीति विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए भारत की मदद मांगी

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में शासन और लोक नीति विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए रविवार को भारत से सहयोग मांगा।

विक्रमसिंघे ने यह अनुरोध तब किया जब ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेंस’ के महानिदेशक भरत लाल ने उनसे मुलाकात की और प्रभावी निगरानी उपायों को लागू करके देश की सिविल सेवा के प्रदर्शन में सुधार के तरीकों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक के दौरान लाल ने सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से सार्वजनिक सेवा मुहैया कराने में भारत की सफलता को साझा किया, जिसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण प्रगति और लागत बचत हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पक्षों ने प्रभावी निगरानी उपायों को लागू करके देश की सिविल सेवाओं की क्षमता बढ़ाने और सरकारी संस्थानों के प्रदर्शन में सुधार करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में शासन और लोक नीति विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए भारत की सहायता का अनुरोध किया।

New Delhi : वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को लोकसभा की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (दूसरा बैच) को अपनी मंजूरी दे (Lok...

Explore our articles