spot_img

Colombo : श्रीलंका के पूर्व मत्स्य मंत्री राजिथा सेनारत्ने को नौ सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कोलंबो : (Colombo) श्रीलंका के पूर्व मत्स्य मंत्री रजिता सेनारत्ने (Sri Lanka’s former Fisheries Minister Rajitha Senaratne) को आज कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट असंगा एस. बोदरागामा (Colombo Chief Magistrate Asanga S. Bodaragama) ने नौ सितंबर तक न्यायिक हिरासत पर जेल भेजने का आदेश दिया। सेनारत्ने को जेल अधिकारियों ने अदालत में पेश किया। उन्हें इससे पहले एक अन्य मामले में कोलंबो उच्च न्यायालय में पेश किया गया। उच्च न्यायालय ने उन्हें रिमांड पर लेने और कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

डेली मिरर अखबार की (According to the Daily Mirror newspaper) खबर के अनुसार पूर्व मत्स्य मंत्री रजिता सेनारत्ने पर सरकार को दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। यह मामला किरिंडा मत्स्य बंदरगाह पर एक कोरियाई कंपनी को रेत खनन परियोजना सौंपने से संबंधित है। मुख्य मजिस्ट्रेट ने जेल अधिकारियों को आदेश दिया कि संदिग्ध को तीन सितंबर को सुबह 9 बजे रिश्वतखोरी आयोग के समक्ष पेश किया जाए।

इसके अलावा पूर्व मंत्री शशिंद्र राजपक्षे (former minister Sashindra Rajapaksa) को भ्रष्टाचार और षड्यंत्र के आरोपों में गिरफ्तार किए जाने के बाद आज कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट असंगा एस. बोदरागामा ने 12 सितंबर तक और न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। उन पर 2022 के जन विद्रोह के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक अनधिकृत संपत्ति के लिए अवैध रूप से मुआवजा हासिल करने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।

Explore our articles