spot_img

Colombo : मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, श्रीलंका में रेलवे लाइन का उद्घाटन

कोलंबो में रेल परियोजना का लोकार्पण, सिग्नल सिस्टम का भी शिलान्यास
कोलंबो : (Colombo)
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) ने अपने श्रीलंका दौरे के अंतिम दिन रविवार को माहो और ओमनथाई जिलों के बीच नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक सिग्नल सिस्टम का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनारा कुमारा दिशानायके की मौजूदगी में मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

128 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग, भारत से मिला आर्थिक सहयोग

यह रेलवे लाइन कुरुनगेला, अनुराधापुरा और ववुनिया जिलों से होकर गुजरती है, जो श्रीलंका की नार्दन रेलवे लाइन (Northern Railway Line) का हिस्सा है। कुल 128 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के लिए भारत ने 318 मिलियन डॉलर (करीब 2720 करोड़ रुपये) का ऋण श्रीलंका को प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी का चौथा श्रीलंका दौरा

श्रीलंका के विदेश विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का यह श्रीलंका दौरे का अंतिम दिन था। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद भारत के लिए प्रस्थान किया। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2015, 2017 और 2019 में भी श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।

Explore our articles