spot_img

Colombo : श्रीलंका के पूर्व राज्यमंत्री दुनेश गंकंडा की उद्यमी पत्नी कुशनी नानायक्कारा गिरफ्तार

कोलंबो : (Colombo) कोलंबो केंद्रीय अपराध जांच प्रभाग (Colombo Central Crime Investigation Division) ने पूर्व राज्यमंत्री दुनेश गंकंडा (former Minister of State Dunesh Gankanda) की पत्नी कुशनी नानायक्कारा (Kushni Nanayakkara) को 700 मिलियन रुपये से अधिक के आयकर चोरी के पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सीलोन टुडे अखबार की खबर के अनुसार कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 9 में दायर केस (नंबर 495/08/20) में कहा गया है कि ग्रीन लंका ट्रैवल्स, ग्रीन सीड लंका और ग्रीन श्रीलंका शिपिंग की निदेशक और व्यवसायी नानायाकारा ने अंतर्देशीय राजस्व विभाग की चेतावनी के बावजूद कई वर्षों तक आयकर का भुगतान नहीं किया। कोलंबो केंद्रीय अपराध जांच प्रभाग के एक प्रमुख अधिकारी के अनुसार उन्हें कई बार नोटिस भेजे गए। इनकी अनदेखी करने पर तीन बार कोर्ट ने समन भेजा। उन्होंने समन को भी नजरअंदाज किया। इसके बाद अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस अवधि में नानायाकारा ने कम से कम चार बार विदेश यात्रा की।

गिरफ्तारी में देरी होने पर मजिस्ट्रेट ने कार्यवाहक आईजीपी प्रियंता वीरसूर्या (IGP Priyantha Weerasuriya) को तलब कर सवाल-जवाब किए। इसके बाद वीरसूर्या को तत्काल गिरफ्तारी का आदेश जारी किया। एसएसपी शनि अबेसेकरा के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी को नाराहेनपीटा में एक आवास से पकड़ा गया। उसने पिछले दरवाजे से भागने की भी कोशिश की। मगर परिसर को अधिकारियों ने पहले से ही घेर रखा था।

Explore our articles