spot_img

Colombo : ईरानी जहाज पर हमले में 78 घायल, 101 लापता

Colombo: 78 injured, 101 missing in attack on Iranian ship

श्रीलंका के पास हुई घटना से गहराई चिंता
कोलंबो : (Colombo)
श्रीलंका के दक्षिणी तट (sea off Sri Lanka’s southern coast) के पास समुद्र में बुधवार को एक आपात स्थिति सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी से हमले के बाद 101 लोग लापता हैं। इसके अलावा, 78 लोग घायल हुए हैं। रॉयटर्स ने द्वीप राष्ट्र की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले यह जानकारी (island nation’s navy and defense ministry) दी है।

बचाव अभियान कैसे शुरू हुआ?
यह घटना बुधवार को श्रीलंका के तटवर्ती जलक्षेत्र (Sri Lankan coastal waters) में हुई। जहाज की ओर से आपातकालीन संदेश भेजे जाने के बाद श्रीलंका की नौसेना ने बडे़ पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। नौसेना ने पुष्टि की कि कई लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

बचाव अभियान कैसे शुरू हुआ?
रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी जहाज से आपात संकेत मिलने के तुरंत बाद श्रीलंकाई नौसेना ने बचाव अभियान के लिए अपने जहाज भेजे। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि नौसेना ने 32 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले घायलों की जो संख्या बताई गई थी, अब उसमें संशोधन किया गया है।

सरकार का क्या कहना है?
विदेश मंत्री विजिता हेराथ (Foreign Minister Vijitha Herath)ने पहले संसद सदस्यों को बताया था कि डूबते जहाज से कर्मियों को उपचार के लिए तट पर लाया गया है। हालांकि, उन्होंने अभियान से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका इस घटना पर उचित कदम उठाएगा। फिलहाल जहाज की पहचान, उस पर सवार लोगों की कुल संख्या और कथित पनडुब्बी हमले के लिए जिम्मेदार पक्ष के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। श्रीलंकाई रक्षा अधिकारियों और ईरानी अधिकारियों की ओर से से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Explore our articles