spot_img

Colombo : श्रीलंका में हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरे रिहा

कोलंबो : (Colombo) श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के दौरान नौसेना (Navy while fishing in Sri Lankan) द्वारा हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले श्रीलंका ने दो दिन पहले ही पांच और भारतीय मछुआरों को वापस भेजा था।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्रीलंका से 24 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया गया है। वे कोलंबो से रवाना हो चुके हैं और फिलहाल अपने घर जा रहे हैं श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए पांच भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत वापस भेजा गया था। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को भी भारत वापस भेज दिया गया था।

Explore our articles