spot_img

Churu : प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर की लव मैरिज : धमकी पर एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

The loving couple ran away from home and had a love marriage

चूरु : जिले की सुजानगढ़ तहसील के एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली। इसकी सूचना युवती के परिजनों को लगी तो परिजनों ने युवक के घर जाकर दोनों को मारने की धमकी दी। जिसको लेकर प्रेमी जोड़े ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एसपी ऑफिस में सुजानगढ़ के वार्ड 9 निवासी सुहाना (20) ने बताया कि चार साल से सुजानगढ़ वार्ड 12 के अफजल से जान पहचान है। दोनों की जान पहचान प्यार में बदल गई। दोनों निजी स्कूल की कक्षा 7 से साथ पढ़े हैं। सुहाना ने अपने प्यार की बात परिजनों को बताई, लेकिन उसके परिजन और ताउ ने अफजल से रिश्ते के लिए मना कर दिया। उसकी दूसरी जगह सगाई के लिए रिश्ता देखने लगे, लेकिन सुहाना ने दूसरी जगह रिश्ता करने से मना कर दिया। 19 जुलाई को दोनों घर से निकले। 7 सितम्बर को दोनों ने जोधपुर में पावटा कुएं के पास राजस्थान काजी काउंसिल सोसायटी में लव मैरिज कर ली। 11 सितम्बर को दोनों जोधपुर कोर्ट में प्रोटक्शन की मांग करने गए, जहां सुहाना के मामा-मामी ने उनको देख लिया। जिस पर दोनों ने उनके ऊपर पत्थर भी फेंके। जिस पर अफजल और सुहाना डर के मारे कोर्ट में चले गए। जिसके चलते आज दोपहर दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अफजल ने बताया कि तीन भाई बहनों में वह सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई दिल्ली में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एग्जाम की तैयारी कर रहा है। उसकी एक बहन एकाउंटेंट है। सुहाना 2 भाई बहनों में बड़ी है। छोटा भाई पढ़ाई करता है।

Explore our articles