spot_img

Churachandpur : भारी मात्रा में हथियारों के साथ 1800 किलो पोस्ता दाना बरामद

चुराचांदपुर : (Churachandpur) मणिपुर में सुरक्षा बलों (Manipur, security forces) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चुराचांदपुर जिले (Churachandpur district) से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियारों के साथ 36 बोरे पोस्ता दाना (करीब 1800 किलो) (36 sacks of poppy seeds) और दो वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों में एक माडिफाइड कार्बाइन और एक नौ एमएम पिस्टल शामिल है। इसी के साथ चंदेल जिले के जंगल में चलाए गए एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की। इसमें एक एके-47 राइफल, (AK-47 rifle, four country-made guns) चार देसी बंदूकें, कई मैगजीन, सात मोर्टार, करीब चार किलो आइईडी बनाने का सामान और पांच वाकी-टाकी सेट शामिल हैं।

Explore our articles