चित्तौड़गढ़: (Chittorgarh) जिले की बिजयपुर थाना पुलिस ने पालछा घाटे पर नाकाबंदी के दौरान दो एक कार में सवार दो व्यक्तियों से अवैध राशि 6 लाख 48 हजार 500 रुपए जब्त किए है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरण में करीब डेढ़ साल से फरार होकर वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में कार्यवाही, अवैध एवं प्रलोभन सामग्री की जप्ती, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसमें थानाधिकारी बिजयपुर धर्मराज मीना कांस्टेबल सतीश, रणजीत सिंह एवं नाका एमपी-राजस्थान बोर्डर पर लगा जाप्ता हैड कांस्टेबल जयसिंह, कांस्टेबल दुर्गेश को साथ लेकर पालछा घाटे पर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान मुखबीर की सूचना पर एक अल्टो कार को रोक कर तलाशी ली। इसमें दो व्यक्ति हॉस्पिटल के पास कनेरा निवासी ईश्वर पुत्र गोपाल गिरी व टाई थाना सदर निम्बाहेडा हाल खेमपुरा कनेरा निवासी राधेश्याम पुत्र मदनलाल धाकड मिले। तलाशी ली तो इनके कब्जे से कार में कुल 6 लाख 48 हजार 500 रुपए मिले जिनके बारे में ये संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। संदिग्ध होने पर नियमानुसार राशि जप्त की गई व उक्त कार को भी जप्त कर दोनों आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपित राधेश्याम धाकड़ बिजयपुर थाना के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में डेढ़ साल से फरार चल रहा था। उक्त कार्यवाही के संबंध में जांच जारी है।


