spot_img

Chhatarpur : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

छतरपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 का आयोजन महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर के शताब्दी हॉल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान एसपी अमित सांघी, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम बलबीर रमन, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल, सहायक नोडल स्वीप प्रो. सुमति प्रकाश जैन, कोषालय अधिकारी वी.के. श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के प्रारंभ में सर्वप्रथम राष्ट्रगान गाया गया, इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग का संदेश सभी उपस्थित जनों द्वारा सुना गया। तत्पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. द्वारा सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई एवं फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के कार्यकम के दौरान 18-19 आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं को पी.व्ही.सी. ईपिक कार्ड, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों सहित कुल 61 व्यक्तियों को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर जी.आर. की पहल पर प्रतियोगिताओं में उच्चतम स्थान हासिल करने वाले बच्चों को निःशुल्क पुस्तक खरीदने कूपन प्रदान किया गया।

मतदाता दिवस के कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया द्वारा आभार व्यक्त कर समारोह का समापन किया गया।

Gaza Strip/Beirut : इजराइल के गाजा हमले में चार की मौत, लेबनान में पर्चे गिराकर दी चेतावनी

गाजा पट्टी/बेरूत : (Gaza Strip/Beirut) गाजा और लेबनान (Gaza and Lebanon) के लोग इजराइल के हमलों से जूझ रहे हैं। आज सुबह गाजा पर...

Explore our articles