spot_img

Chennai : तमिलनाडु में “तमिलनाडु गारंटीड पेंशन योजना” लागू


Chennai: Tamil Nadu Implements “Tamil Nadu Guaranteed Pension Scheme”

चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu government) ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए “तमिलनाडु गारंटीड पेंशन योजना” (Tamil Nadu Guaranteed Pension Scheme) लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

सरकारी अधिकारी और शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme) को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय को उनकी मांगों की पूर्ति के रूप में देखा जा रहा है।

नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलेगा। वहीं, पारिवारिक पेंशन 60 प्रतिशत निर्धारित की गई है। कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिजनों को 20 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, सेवा अवधि पूरी न होने की स्थिति में भी न्यूनतम पेंशन का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को स्थायी, सुरक्षित और सुनिश्चित पेंशन लाभ प्रदान करना है।

Mumbai : पीएनजीएस रेवा डायमंडकी फीकी लिस्टिंगआईपीओ के निर्धारिय मूल्य से नीचे खुला शेयर

मुंबई : (Mumbai) डायमंड ज्वेलरी निर्माण क्षेत्र की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited, a diamond jewelry manufacturing company)...

Explore our articles